सवायजपुर: पुलिस नाकामी के बीच ककोड़ा देसी बॉयज, छोटा पैकेट की टीम को बिवियापुर से लौटाया गया, थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप
पचदेवरा क्षेत्र के बिवियापुर स्थित सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब भारी भीड़ के बीच पहुंचे यूट्यूब चैनल ककोड़ा देसी बॉयज की टीम को पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वापस लौटा दिया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे फेमस चाइल्ड एक्टर छोटा पैकेट को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े।