खगड़िया: दान नगर के बालक का झुलसा चेहरा, भागलपुर किया गया रेफर
शहर के दाननगर क ा रहने वाला बालक का चेहरा पूरी तरह से झुलस गया। बालक की पहचान दाननगर के रहने वाले अंशु कुमार के रूप में की गई है। बालक घर के निकटखेल रहा था। इसी दौरान जल रहे अलाव के निक ट चला गया और अलाव एकाएक पूरी तरह से धधक गया। जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।