महाराजगंज: बछरावां नगर पंचायत कार्यालय के पीछे मानसिक रूप से कमजोर युवक की ट्रेन से कटकर मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
17 जून बुधवार की सुबह 7 बजे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक का शव सिर और शरीर से धड अलग था। युवक की पहचान करने के बाद जानकारी प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ही ग्राम कसरावा निवासी युवक बताया जा रहा है। युवक के परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।