तिलौथू: तिलौथू में स्व. सविता डे की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
तिलौथू में स्व. सविता डे की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। बिहार विभूति एवं नारी शक्ति की प्रतीक स्वर्गीय सविता डे की तिलौथू में गुरुवार को दोपहर क़रीब दो बजे प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।