भिवानी: भिवानी TIT में गरबा उत्सव का आयोजन, पारंपरिक वेशभूषा में छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुतियां
भिवानी टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टैक्सटाइल एंड साइंसेज में मावेरिक समिति द्वारा गरबा उत्सव का आयोजन तित जंक्शन पर किया गया। रंग बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से परिसर को उत्साह और उमंग से भरा।