पिंड्रा: काशी द्वार योजना के विरोध में 29वें दिन भी धरना जारी, पिंडरा तहसील के मुख्य द्वार पर चल रहा है किसानों का क्रमिक अनशन
वाराणसी क्षेत्र के खालीसपुर स्थित पिंडरा काशी द्वार के विरोध में 29वें दिन भी पिंडरा तहसील के मुख्य गेट पर किसान क्रमिक अनशन धरने पर बैठे रहे। जबकि बीते बुधवार को किसानों और डीएम के बीच बैठक हुई थी जिसमें कोई नतीजा नहीं निकला। किसान एक सूत्रीय मांग को लेकर अड़े रहे। किसानों ने कहा कि इस योजना को रद्द कर अन्य जगहों पर लागू करें।