पिंड्रा: युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्याः सुबह दौड़ने निकला था शुभम, परिजनों में मचा कोहराम
वाराणसी क्षेत्र के खालीसपुर स्थित कनकपुर रेलवे फाटक पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान हुबेदार के शुभम विश्वकर्मा (20) के रूप में हुई।