परैया बाजार से सटे निजी भवन में शुक्रवार संध्या 4 बजे पार्टी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। विधान सभा चुनाव को लेकर खुले कार्यालय का उद्घाटन NDA समर्थित प्रत्याशी डॉ उपेंद्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर BJP मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, JDU प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद विद्यार्थी, HUM से. प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर मांझी, LJP (R) के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन पासवान शामिल रहे।