एक अखबार द्वारा किए स्टिंग ऑपरेशन में कमीशनखोरी का आरोप लगने के चलते खींवसर के विधायक रेवंतराम डांगा मंगलवार को सीएम भजनलाल शर्मा के नागौर जिले के दौरे के दौरान उनके मेड़ता के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो पाए। मंगलवार शाम 4:00 बजे तक कार्यक्रम चला,लेकिन विधायक डांगा नहीं दिखे। खींवसर विधानसभा क्षेत्र में इसकी खूब चर्चा रही।