चंदला बंजारी मार्ग पर बरमबाबा के पास सोमवार शाम करीब 7 बजे साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और साइकिल सवार दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को चंदला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।