मदनपुर: बाबू गरडी में एक घर में 29 साँपों की दहशत की कहानी
मदनपुर प्रखंड के बाबू गरडी गाँव में बीते रात्रि उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पुराने जर्जर मकान से अचानक एक-एक कर कुल 29 साँप निकल आए। इस अजीब और डरावनी घटना ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। बताया जाता है कि घर के लोग रोज की तरह अपने काम में लगे थे, तभी अचानक फर्श और दीवार की दरारों से साँप निकलने लगे। पहले एक-दो साँप देखकर लोग घबरा गए, लेकिन जैसे-जैसे संख्