बयाना: बयाना में कपड़े की दुकान में लगी आग, 25 लाख रुपये का सामान जलकर हुआ नष्ट
बयाना कस्बे की चूड़ी वाली गली में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान में रखा करीब 20 से 25 लाख रूपये का कपड़ों का स्टॉक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।