मझगई वन रेंज क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आतंक का पर्याय बनी बाघिन को वन विभाग ने सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। आपको बता दें कि इसी बाघिन ने इलाके के दो ग्रामीणों, रामदीन और कोकिला को अपना निवाला बनाया था, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था।