दुधि: बीना में किन्नर समुदाय के दो पक्षों में विवाद, जजमानों से बधाई लेने के अधिकार क्षेत्र पर हुआ हंगामा
शक्तिनगर के बीना पुलिस चौकी के पास किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद जजमानों से बधाई लेने के अधिकार क्षेत्र को लेकर था, जिसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। विवाद का मुख्य कारण 'अधिकार क्षेत्र' बताया जा रहा है।