चैनपुर: करसो के केल्हार जंगल से मिले महिला के अधजले शव मामले में अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज, 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं
चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो पंचायत के केल्हार जंगल से मिले महिला के अधजले शव मामले में अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बीच 24 घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव एमएमसीएच में सुरक्षित रखा गया है। चैनपुर के थाना प्रभारी लाल जी ने बुधवार दोपहर तीन बजे बताया कि अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तेजी से अनुसंधान ...