रमकंडा: पिकअप वाहन पलटने से होमिया के युवक का हाथ कटा, चालक फरार
गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलीगढ़ में मंगलवार सुबह एक पिकअप सवारी वाहन के पलट जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान होमिया गांव निवासी सकेन्द्र मुंडा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सकेन्द्र मुंडा टेंट हाउस में काम करता है और गढ़वा से पिकअप सवारी वाहन से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बलीगढ़ के पास वाहन अनियंत्रित