तरहसी (पलामू) : तरहसी प्रखंड अंतर्गत उदयपुरा वन पंचायत में महज 5 फीट जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान गोली चलने की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान प्रदीप सिंह, पिता स्व. उदयनाथ सिंह, उम्र लगभग 54 वर्ष, ग्राम उदयपुरा-1, थाना तरहसी, जिला पलामू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन को लेकर दो पक्षों के ब