कुडू: कुड़ू में 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में कहीं10तो कहीं 12 बेंच लगाकर पूरी राशि की निकासी,पांच माह में ही पड़ गईं दरारें
Kuru, Lohardaga | Jun 12, 2026 कुड़ू प्रखंड में 15वें वित्त आयोग की राशि से कराए गए कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे विभिन्न पंचायतों में ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर की गई पड़ताल में कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन, गुणवत्ता और वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।