हरदा: कार्यालय उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला हरदा में कृषि रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया
कृषि विकास जिला हरदा में आज जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय कृषि रथ को ग्राम पंचायतो के लिये हरी झंडी दिखाकर रवानगी किया गया। उप संचालक कृषि जे.एल. कास्दे ने बताया कि इस दौैरान उपस्थत जनप्रतिनिधियों ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर हरदा विकासखंड की ग्राम पंचायत रूपीपरेटिया व रन्हाईकलां के लिये रवाना किया गया।