तारापुर: अफजालनगर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग, 25 कट्ठा गेहूं जलकर राख
तारापुर थाना क्षेत्र के अफजाल नगर में शनिवार की दोपहर भीषण आग लगने से एक किसान की साल भर की मेहनत जलकर राख हो गई. जानकारी देते हुए कपिल देव यादव ने बताया कि कटाई के बाद गेहूं खेत में रखा था दोपहर में सूचना मिली कि फसल में आग लग गई है. सूचना मिलते ही दौड़ कर पहुंचे लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था. लगभग 25 कट्ठा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई.