शाजापुर: शाजापुर मंडी में 8,167 क्विंटल आवक, सोयाबीन ₹6,241 और लहसुन ₹10,500 प्रति क्विंटल तक बिका
कृषि उपज मंडी शाजापुर में गुरुवार को विभिन्न जिंसों की कुल 8,167 क्विंटल आवक दर्ज की गई। अनाज, दलहन और सब्जी वर्ग में अच्छी आवक के बीच कई फसलों के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया।अनाज वर्ग में सोयाबीन की 1,122 क्विंटल आवक रही, जो 3,000 से 6,241 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी, जबकि गेहूं 3,186 क्विंटल आवक के साथ 1,820 से 2,840 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा।