कैराना: कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति और उनका एक वर्षीय बच्चा घायल
Kairana, Shamli | Jun 12, 2026 शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कैराना नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी आहद अपनी पत्नी यासमीन और एक वर्षीय बेटे अली के साथ कांधला में शादी समारोह से बाइक द्वारा वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह ऊंचागांव के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण तीनों घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।