संग्रामपुर: संग्रामपुर नगर पंचायत बनने के तीन साल बाद भी बदहाल वार्ड 6-7 की गली, कीचड़ और जलजमाव से त्रस्त लोग
सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को नगर पंचायत का दर्जा देकर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन नगर पंचायत संग्रामपुर के वार्ड संख्या 6 और 7 की स्थिति इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। नगर पंचायत गठन के तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद यहां की एक प्रमुख गली आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। सड़क पर सालों भर बहते गंदे पानी और जमा