अररिया: अररिया नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 708 ग्राम स्मैक के साथ सहरसा के दो तस्कर गिरफ्तार, बस से हो रही थी तस्करी
Araria, Araria | Jun 3, 2026 अररिया नगर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बस की तलाशी लेकर कुल 708.7 ग्राम स्मैक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सहरसा जिले के रहने वाले हैं।