ब्यौहारी: ब्यौहारी के धनेरा गांव में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो घायल
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के धनेरा गांव में अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई, जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की डायल हंड्रेड घटना स्थल पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया गया है । घटना शनिवार की सुबह 4:30 बजे की बताई गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा,