हरदा: हरदा में 'या हुसैन' की सदाओं के बीच कर्बला घाट पहुंचे ताजिए: जियारत कर उतारी मन्नतें, पुलिस-होमगार्ड की मौजूदगी में हुआ
Harda, Harda | Jun 27, 2026 आज 27 जून शाम 5: 30 बजे मोहर्रम की ग्यारहवीं तारीख पर नगर में गम और अकीदत के माहौल के बीच ताजियों का विसर्जन किया गया। विभिन्न मोहल्लों से निकले ताजिए पारंपरिक अखाड़ों के साथ घंटाघर चौक से होते हुए कर्बला घाट पहुंचे। यहां जायरीनों ने जियारत की, मन्नतें उतारीं और लोबान अर्पित कर फातिहा पढ़ने के बाद ताजियों का अजनाल नदी में विसर्जन किया।