रामपुर: रामपुर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस दिलाए ₹5 लाख 46 हजार 177
Rampur, Rampur | Aug 16, 2025 शनिवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति को उसके 5,46,177 रुपये वापस दिलाए हैं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के निवासी सत्यभान को अज्ञात जालसाजों ने लाभ का लालच देकर उनके खाते से 6 लाख रुपये निकाल लिए थे।