रामपुर: शुक्रवार को थाना गंज क्षेत्र से पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Aug 15, 2025 शुक्रवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गंज पुलिस द्वारा दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियो के कब्ज़े से एक अदद नाजायज़ तमंचा 315 बोर दो ज़िंदा कारतूस और एक अदद नाजायज़ चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आरोपियो के विरुद्ध थाना गंज में अभियोग पंजिकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।