आरा: टाउन थाना क्षेत्र के बांस टाल मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रौंदा, हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 3, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बांस टाल मोड़ के समीप रविवार अहले सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग मूलरूप से टाउन थाना क्षेत्र के खेताड़ी मोहल्ला निवासी हैं