आरा: बांस टाल मोड़ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Mar 3, 2024 बांस टाल मोड़ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बलबतरा गांव निवासी अजीज अली के रूप में हुई है। पुलिस की मौजूदगी में मृतक का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।