उधवा: उधवा बीपीआरसी भवन में ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
उधवा बीपीआरसी भवन में बुधवार को ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर पंचायत स्तरीय सहजकर्ता दल और जीपीएफटी से संबंधित दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह मास्टर ट्रेनर हारून रशीद एवं डोली साहा के द्वारा मुखिया,ग्राम रोजगार सेवक,पंचायत सहायक,स्थायी समिति सदस्य एवं फन्टलाईन कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया।