कटनी नगर: बिलहरी रोड पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, कॉलेज की छात्राएं हुईं घायल
माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलहरी रोड शारदा फैक्ट्री के पास एक तेज रफ्तार का ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी घटना आज बुधवार सुबह 10:30 पर घटित हुई ई-रिक्शा में 7 से 8 कॉलेज की छात्राएं और अन्य सवारी सवार थी जिन्हें चोटे आई है। इस घटना में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। छात्राओं और चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज जारी है।