ग्वालियर गिर्द: मार्किट से घर लौटते समय युवक को हाईड्रा क्रेन ने कुचला, 24 घंटे बाद हुई मौत
शिंदे की छावनी स्थित नौगजा रोड पर तेज रफ्तार हाइड्रा क्रेन की टक्कर से 20 वर्षीय अमन कुमार की मौत हो गई।सोमवार रात 10:30 बजे बाजार से घर लौटते समय क्रेन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।गंभीर रूप से घायल अमन को JAH के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी 24 घंटे बाद इलाज के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई।अभिषेक कुशवाह की शिकायत पर इंदरगंज पुलिस का मामला दर्ज कर लिया।