टोडारायसिंह: बासेड़ा गांव में आबादी क्षेत्र में बने बाड़े में लगी भीषण आग, कई ट्रॉली लकड़ियां जलीं, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Todaraisingh, Ajmer | May 31, 2026
टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के बासेड़ा गांव में आग लगने की घटना रविवार को शाम 7 बजे सामने आई है।बासेड़ा में आबादी क्षेत्र में बने बाड़े में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।आग की सूचना मिलने पर टोड़ारायसिंह से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,जिससे आसपास के बाड़ो में रखी लकडियां व अन्य सामग्री चपेट में आ गई।