मोहनलालगंज: निगोहां में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को 100 मीटर तक घसीटा
लखनऊ के निगोहां कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो ट्रक में फंस गया और करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। दुर्घटना में ऑटो चालक अंशू चौरसिया और मोहम्मद जमील उर्फ बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया।