चौथम: चौथम अंचल कार्यालय में जनता दरबार, भूमि विवाद के दो मामलों का हुआ निपटारा
खगड़िया जिले के चौथम अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी की अनुपस्थिति में अंचल निरीक्षक दिनेश दास के नेतृत्व में आयोजित इस जनता दरबार में भूमि संबंधी विवादों की सुनवाई की गई। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित जनता दरबार में जमीन से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से लोगों की