रामपुर मनिहारान में सोमवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। ग्वालियर मध्यप्रदेश में डॉ. भीमराव अंबेडकर की शान में कथित गुस्ताखी के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रामपुर मनिहारान चौराहे पर पुतला दहन की चेतावनी दी थी। सूचना मिलते ही रामपुर मनिहारान कोतवाली पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई की।