कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता अपने पति के साथ बाजार गयी और बाजार से ही पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पति के अनुसार वह दस जनवरी को दोपहर में पत्नी को साथ लेकर बाजार आई थी और प्रेमी के साथ चंपत हो गई।