रायबरेली: कनौली ग्राम सभा के कोटेदार पर राशन कार्ड धारकों ने लगाया घटतौली का आरोप, जमकर किया हंगामा; सूचना पर पहुंची पुलिस
भदोखर थानाक्षेत्र के,कनौली ग्रामसभा के,कोटेदार पर राशन कार्ड धारकों ने,घटतौली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया,गुरुवार को शिकायतकर्ता,अरविंद कुमार ने बताया कि, पुलिस बुलाकर मामले की शिकायत की गई है।और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले में,जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।अरविंद ने बताया कि कोटेदार द्वारा लगातार राशन वितरण में घट तौली की जा रही है।