प्रतापगढ़: राजपाल टंकी के पास अर्टिगा और बाइक में जोरदार भिड़ंत, दो लोग घायल, प्रयागराज रेफर
प्रतापगढ़ के बद्री हाउस रोड स्थित राजपाल टंकी के पास मंगलवार दोपहर 2 बजे अर्टिगा और दोपहिया वाहन के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ। इस टक्कर में शीतल पत्ती (थाना जेठवारा) निवासी राम और सामऊज गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।