ताखा: ऊसराहार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की मौत, शादी समारोह में जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल
Takha, Etawah | Apr 2, 2026 ऊसराहार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की मौतः शादी समारोह में जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल आपको बताते चले ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम किरतपुर में बुधवार बीती शाम करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।