रानीगंज: गोई गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, एक की हालत गंभीर
तहसील क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड अंतर्गत डड़वा गांव निवासी राम अवध अपने पड़ोस की महिला गीता देवी पत्नी इंद्रपाल के साथ प्रतापगढ़ जनपद स्थित कुशफरा शनिदेव धाम दर्शन करने जा रहे थे। बताया जाता है कि दोनों बाइक से पट्टी-रानीगंज मार्ग पर दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गोंई गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।