कटनी ग्रामीण: बकलहटा रेलवे गेट 5 मई तक बंद रहेगा, ओवरहॉलिंग का कार्य जारी
कटनी–बीना रेलखंड के अंतर्गत बकलेटा रेलवे स्टेशन के पास स्थित बकलहटा रेलवे गेट पर इन दिनों ओवरहॉलिंग का कार्य किया जा रहा है। रेलवे विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस कार्य के चलते यह रेलवे गेट 5 मई तक पूरी तरह बंद रहेगा। गेट बंद रहने के कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।