जशपुर: आजादी के बाद पहली बार जशपुर जिला रेल नेटवर्क से जुड़ेगा, क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल
जशपुर जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में केंद्र सरकार ने धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित कर दिया है। लगभग 291.88 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन रायगढ़ के धरमजयगढ़ से जशपुर के पत्थलगांव होते हुए झारखंड के लोहरदगा तक जाएगी। परियोजना के मूर्त रूप लेने से जशपुर जिला पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ सकेगा। मुख