शिवहर: सुगिया कटसरी डकैती कांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, कुख्यात डकैत दरभंगी सहनी समेत तीन गिरफ्तार
SP शैलेश कुमार सिन्हा रविवार दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सुगिया कटसरी डकैती कांड का उद्वेदन कर लिया गया है. डकैती कांड में कुख्यात डकैत दरभंगी सहनी समेत तीन डकैत गिरफ्तार किए गए है. इसके पास से 10 हजार नगद, सोना के कान का बाली-02, चांदी का पायल 05, चांदी के बिछिया 04 और तीन मोबाइल बरामद हुआ है. अन्य डकैतो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।