शिवहर: एक महीने के छुट्टी पर आए सेना के जवान की छुट्टी रद्द की खबर सुनते ही ड्यूटी के लिए हुए रवाना #OperationSindoor
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देश के सभी सेना के जवान की छुट्टी रद्द हो गयी है. छुट्टी रद्द होने की खबर सुनते ही शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र चंडीहा गांव निवासी निर्भय मिश्रा अपने ड्यूटी के लिए शनिवार शाम 04 बजे रवाना हो गए हैं. उन्होंने बताया कि पहले देश उसके बाद परिवार. छुट्टी रद्द होने की सूचना मिलते ही अपने परिवार के साथ ड्यूटी के लिए रवाना हो गए है।