शिवहर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 180 मामले हुए निपटाए, सचिव ने दी जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक शनिवार शाम 04 बजे बताया है कि व्यवहार न्यायालय शिवहर में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज उदयवंत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की है. आज के राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 4691 मामले रखे गए थे. जिसमें 180 मामले का निपटारा किया गया है. जिसमें 17 लाख 90 हजार 298 रुपए की राजस्व की वसूली किया गया है।