कस्बा गागलहेड़ी के भगवानपुर चौराहे स्थित एस.एम. मेडिकल स्टोर पर हरियाणा नारकोटिक्स टीम ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद की है। बीते दो दिनों से हरियाणा टीम क्षेत्र में सक्रिय थी और गुरुवार को एक युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। पूछताछ में अवैध नशा नेटवर्क की कड़ियाँ गागलहेड़ी तक जुड़ती मिलीं।