बदायूं: दमनीनगर गांव में खेत में मक्का की सिंचाई करते समय किसान को झटका, मशीन के तारों से करंट लगने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 9, 2026 बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के दमनीनगर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय राजीव पुत्र रामदत्त यादव खेत पर मक्का की सिंचाई करने गए थे। तो खेत में झटका मशीन के चारों तरफ तार लगे हुए थे। सिंचाई करते समय झटका मशीन के तारों से राजीव को करंट लग गया और झुलसकर उनकी मौत हो गई। तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।