प्रतापपुर: ग्राम सिंघरा हाथी प्रभावित क्षेत्र में पीएम आवास से मिला सुरक्षित आशियाना
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम सिंघरा के निवासी करमचन्द्र को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान मिलने से उनके परिवार को सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन का नया आधार मिला है। हाथी प्रभावित वनांचल क्षेत्र में वर्षों तक कच्चे और जर्जर मकान में रहने वाले परिवार को अब आरसीसी छत वाला सुरक्षित घर मिला है।